सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे: भाई की मृत्यु पर परिवार गया झांसी, बदमाश सोने के जेवर और नकद 80 हजार ले गए

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dewas
  • Family Went To Jhansi On Brother’s Death, Miscreants Took Gold Jewelery And Cash 80 Thousand

देवासएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में लगातार हाे रही चाेरियाें काे राेकने में पुलिस काे सफलता नहीं मिल पा रही है। आए दिन चाेर सूने घर में चाेरी की वारदात काे अंजाम दे रहे हैं। बीएनपी थाना क्षेत्र की वृंदावन धाम काॅलोनी में रहने वाले जसवंतसिंह जाटव 18 अक्टूबर को भाई की तबीयत खराब हाेने पर परिवार के साथ अपने घर झांसी उप्र गए थे। 19 काे भाई की मृत्यु हाेने पर वापस नहीं आ सके दूसरे दिन दाह संस्कार किया गया।

21 अक्टूबर काे देवास से पड़ोसियों ने फाेन लगाकर जानकारी दी कि आपके घर के ताले टूटे हैं। पुलिस की डायल 100 काे फाेन लगाकर वारदात के बारे में बताया गया। पुलिस घर पहुंची ताे सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की दीवान पलंग में रखी सोने की 4 अंगूठी, सोने की 2 चेन, सोने का 1 जोड़ी टॉप्स, बच्चों की दो गुल्लक दोनों 30 हजार रु. से ज्यादा व 50 हजार नकद चुराकर ले गए। इसके अलावा घर में ही किराना दुकान से चोर गुटखा-पाउचों के पैकेट, पटाखे, चार बड़े-बड़े बैग में रखे कपड़े बिखेर कर सामान ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button