Chhattisgarh

CG Suicide News: नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक हफ्ते में तीसरे मामले से क्षेत्र में बढ़ी चिंता

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले से आत्महत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मालापार गांव में एक नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जागेश्वरी मांडवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल वजह सामने आ सकेगी।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह भानुप्रतापपुर क्षेत्र में नाबालिग युवतियों द्वारा आत्महत्या के दो अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। दोनों मामलों में अब तक आत्महत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने किशोर-किशोरियों की मानसिक स्थिति और पारिवारिक संवाद पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई है।

Related Articles

Back to top button