Chhattisgarh

सुनीता चंनेवार ने पार्षद निधि से किया बोर खनन हेतु पूजा अर्चना

जामुल / नगर पालिका जामुल वार्ड क्रमांक 12 लेवर केम्प एवं वार्ड 8 राम मंदिर वार्ड मे पेय जल की समस्या को देखते हुए वार्ड क्रमांक 12 कुआ पार के पास एवं वार्ड क्रमांक 8 दुर्गा चौक के पास पार्षद निधि से उपाध्यक्ष सुनीता चंनेवार एवं पार्षद निशा चंनेवार ने बोर खनन का कार्य 1 अगस्त शनिवार को उपाध्यक्ष सुनीता चंनेवार, व पार्षद निशा चंनेवार एवं वार्ड वासियों नें पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया।

गर्मी के दिनों मे वार्ड वासियों को पेय जल की बडी परेशानी होती थी , यहाँ बोर खुद जाने से वार्ड वासियों को राहत मिलेगी।

लेवर लेबर कैंप वार्ड नंबर 12 में 4 लाख रुपये की लागत से शीतला मंदिर का निर्माण उपाध्यक्ष सुनीता चंनेवार अपने पार्षद निधि से कराये हैं पिछले दिनों उनका लोकार्पण कुवांरी माता के मुख्य आतिथ्य में कराया गया।

वार्ड वासियो ने नगर पालिका परिषद जामुल उपाध्यक्ष सुनीता चंनेवार का आभार व्यक्त किया l जिसमे मुख्य रुप से पार्षद वार्ड क्रमांक 8 निशा चंनेवार , मधु साहू , विद्या मेश्राम, ललिता साहू , किरण तिवारी, महासिंग साहू, राजकुमार सिन्हा आदि वार्ड के नागरिक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button