Chhattisgarh

RAIPUR : 21 नवंबर को भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह: पोस्टर हुआ लांच, CM और राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस (Chhattisgarh Youth Congress) के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा (Akash Sharma) ने आज राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान भारत जोड़ो संकल्प समारोह की जानकारी दी। साथ ही युवा संकल्प समारोह का पोस्टर भी लांच किया।यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि, 21 नवंबर को भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में होगा। इस समारोह में युवा साथी भारत जोड़ने का संकल्प लेंगे।

सीएम भूपेश बघेल और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button