4 दोस्तों ने की थी लिस्टेट गुंडे की हत्या: सागर में बाइक के विवाद में सुनसान जगह पर बुलाया और मारपीट कर सिर पर पटक दिया था पत्थर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Called To A Deserted Place In A Bike Dispute In Sagar And Thrashed And Threw A Stone On His Head

सागर43 मिनट पहले

मृतक शैलेंद्र दुबे। दूसरी फोटो में आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम।

सागर के बंडा थाना क्षेत्र में सिर पर पत्थर पटककर की गई लिस्टेट गुंडे की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दोस्त हैं, जो मृतक को पहले से जानते थे। आरोपियों ने मृतक को सबक सिखाने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया और मारपीट कर हत्या कर दी थी। बंडा थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को बंडा थाना क्षेत्र के बंडा-झागरी मार्ग पर स्थित ग्राम िपपरिया चौदा के पास पुलिया किनारे शैलेंद्र उर्फ शैलू दुबे उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 2 बंडा लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी। मृतक के सिर पर पत्थर से हमला किया गया था। हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदातस्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की लोकेशन निकाली। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी दौरान कुछ संदेहियों के नाम सामने आए। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अमित यादव को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी अमित टूट गया और अपने साथियों के नाम उगल दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अश्मित जैन, आदित्य उर्फ आदी लोधी, रोहित असाटी को गिरफ्तार किया।
आरोपी से बाइक मांग रहा था मृतक
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी अमित के पास एक बाइक है, जो मृतक शैलेंद्र मांग रहा था। मृतक शैलेंद्र बंडा थाने का लिस्टेट गुंडा था। अमित की उससे दोस्ती थी। आरोपी और मृतक पहले से एक-दूसरे को जानते थे और कई बार साथ रहते थे। लेकिन बार-बार बाइक मांगने से अमित परेशान हो गया था। उसे संदेह था कि बाइक शैलू को दी तो वह लौटाएगा नहीं। परेशान होकर अमित ने अपने दोस्तों को पूरा मामला बताया।

सबक सिखाने बुलाया और कर दी थी हत्या

जिसके बाद उन्होंने मृतक शैलू को सबक सिखाने की ठान ली। वारदात की रात मृतक को सुनसान जगह बंडा-झागरी मार्ग पर बुलाया। जहां उनके बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की और सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मौके से फरार हो गए थे। बंडा थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि शैलू की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाइक मांगने की बात को लेकर हत्या की गई थी। मामले में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सागर में युवक की हत्या:घर से खेत गए युवक के सिर पर किए पत्थर से बार, पुलिया के पास लहूलुहान अवस्था में मिला

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button