Chhattisgarh

15 दिसंबर को रायपुर में होगा ‘स्व. रविकांत कौशिक स्मृति समर्पण सम्मान समारोह 2025’

रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रविकांत कौशिक की स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से श्री रविकांत कौशिक फाउंडेशन द्वारा ‘समर्पण सम्मान समारोह 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक विमतारा ऑडिटोरियम, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित होगा।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्याम वेताल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय धरमलाल कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय रविंद्र चौबे तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री लता उसेंडी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अनुसार, इस समारोह का उद्देश्य स्वर्गीय श्री रविकांत कौशिक के पत्रकारिता मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए ऐसे पत्रकारों को सम्मानित करना है, जिन्होंने जनहित में निर्भीक और समर्पित पत्रकारिता की है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button