Chhattisgarh

जलवायु परिवर्तन राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण में कोरबा से अंकिता एवं प्रतिभा की भागीदारी

  • भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय का आयोजन

कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा जलवायु परिवर्तन पर यूथ लेड एक्शन ऑन क्लाइमेट चेंज (वाईएलएसीसी) प्रोजेक्ट अंतर्गत राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से आठ प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

मध्य क्षेत्र के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के उदयपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से युवाओं में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु कार्रवाई के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्रशिक्षकों को युवाओं के बीच इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम दर्शना पावसकर, संयुक्त निदेशक, गाइड्स (कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण) तथा परियोजना प्रमुख के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यशाला का नेतृत्व जयश्री जी. वाघमारे ने किया। प्रशिक्षण में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से आठ प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कोरबा जिले से यूनिट लीडर अंकिता सामल और रेंजर प्रतिभा साहू ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की। इसके अलावा सारंगढ़- बिलाईगढ़ से शैलेन्द्र कुमार साहू, राजमणी बंजारे, भगवान प्रसाद बसंत, बिलासपुर से मनीषा साहू, हिमांषी साहू, ध्वनि हुमने सम्मिलित हुईं। प्रशिक्षण से प्रतिभागियों में युवाओं के साथ काम करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास का विकास हुआ। अब वे अपने क्षेत्र और समुदाय में इस पहल को आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Back to top button