CG CRIME: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जशपुर से भागलपुर तक पुलिस कर रही थी तलाश

मनेन्द्रगढ़, 11 नवंबर। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रियांशु गौर निवासी चिरमिरी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में जशपुर जिले से लेकर भागलपुर क्षेत्र तक दबिश दी। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज किया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




