Chhattisgarh

CG BREAKING: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, टीला एनीकट में कार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

अभनपुर/ रायपुर । CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र में दीपावली की रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। टीला एनीकट में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पुरवा साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शीतल साहू पत्रकार थे। उनकी कार पर मीडिया एग्जीक्यूटिव लिखा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, परिवार दीपावली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गांव पसौद लौट रहा था। इसी दौरान देर रात टीला एनीकट के पास उनकी कार नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पसौद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।

घटना की सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।दीपावली के त्योहार पर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button