Entertainment

जल्द बंद हो जाएगा द कपिल शर्मा शो, जानिए क्या है वजह….

नई दिल्ली, 16 अप्रैल । कपिल शर्मा शो को देखने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है. यह शो एक बार फिर से बंद होने वाला है. यह बात अलग है कि शो को कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है. इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस काफी दुखी हैं. आपको बता दें, इससे पहले भी शो में सीजनल ब्रेक हो चुका है. 2021 में और 2022 में ये ब्रेक लिया गया था. इसके बाद कपिल शर्मा शो नई कास्ट और क्रू के साथ शुरू हुआ था, जिसमें कृष्णा अभिषेक नई एंट्री हुई थी. हालांकि बाद में कृष्णा इस शो से वापस नहीं जुड़े. खबर के अनुसार, कपिल शर्मा शो को अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है.

शो हर बार सीजनल ब्रेक लेता है. ऐसे में इस बार भी कुछ समय के लिए शो को बंद किया जा रहा है. मेकर्स का कहना है कि, टीआरपी के लिहाज से भी सीजनल ब्रेक सही साबित हुआ है. इसके जरिए मेकर्स शो के कंटेंट और कास्ट में भी बदलाव कर पाते हैं. साथ ही एक्टर्स को भी जरूरत होती है कि, वह ब्रेक ले सकें. लगातार शो के चलने से बोरियत सी छा जाती है.

इस महीने होगा आखिरी शो

‘द कपिल शर्मा’ का आखिरी एपिसोड मई तक शूट को रैप किया जाएगा. फिर जून तक शो का फाइनल एपिसोड ऑनएयर होगा. जहां यह शो बंद होगा, वहीं कपिल शर्मा अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए इंटरनेशनल टूर पर निकल जाएंगे. ऐसे में उनके लिए शो से ब्रेक लेकर ही नए प्रोजेक्ट पर काम करना संभव हो पाएगा. कपिल शर्मा को लेकर हाल ही में एक खबर यह भी सामने आई थी की उन्हें एक नई फिल्म में भी काम करने का मौका मिल रहा है. इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और करीना कपूर जैसी एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. फिल्मों में आने के बाद यह एक कपिल के लिए नई उपलब्धि है, जिसमें वह आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button