सफाई कर्मचारियों का मनमाना रवैया: ड्यूटी पर नहीं मिले 17 कर्मचारी इनका एक दिन का वेतन काटा

[ad_1]

रतलाम16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों जुट गया है। वहीं सफाई कर्मचारियों का मनमाना रवैया खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार को सफाई व्यवस्था में लगे 17 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। वह भी बिना दरोगा, स्वच्छता निरीक्षण और स्वास्थ्य अधिकारी की अनुमति के। पोल तब खुली जब लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सुबह आयुक्त हिमांशु भट्ट अचानक निरीक्षण पर निकल पड़े। तत्काल ही कार्रवाई करते हुए लापरवाह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दे दिए।

जोन एक के संजय बालू, सतीश राजेंद्र, मोहन मांगीलाल, राजेश हरजी, जितेंद्र छोटेलाल, ताराबाई बाबुलाल, राधाबाई हिम्मत, जोन दो के रोहित रमेश, मनोरमाबाई जगदीश, मंगेश रमेश, शकुंतलाबाई अर्जून, शोभाबा महेश, जोन तीन के शेखर मदनलाल, चंचल मदनलाल, जोन चार के सुनील रमेश, आनंद भागीरथ, किरणबाई बबलू शामिल हैं।

अधिकारियों को भी करना पड़ेगा निरीक्षण : आयुक्त भट्ट ने बताया स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार हम देश में 30वें नंबर पर आए हैं। अगली बार इस रैंक को और सुधारना है। इसके लिए व्यवस्था में कसावट लाना बहुत जरूरी है। मैदानी अमले के अधिकारियों को भी लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button