Chhattisgarh

‌मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव तथा दुर्ग में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 1 जून 2025/ मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय आज 1 जून रविवार को राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव तथा दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार श्री साय प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 11:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर आगमन एवं प्रस्थान, 11:20 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड, भिलाई जिला दुर्ग आगमन एवं प्रस्थान। 11:25 बजे 36 फोर्ट, ग्राम कोलिहापुरी जिला दुर्ग आगमन। 11:25 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक “चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज केन्द्रीय महाधिवेशन” कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे 36 फोर्ट, ग्राम कोलिहापुरी जिला दुर्ग से प्रस्थान। 12:20 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड भिलाई जिला दुर्ग आगमन एवं प्रस्थान। 1:10 बजे ग्राम भोंगापाल, हेलीपैड जिला कोण्डागांव आगमन एवं प्रस्थान। 1:20 बजे से 2:10 बजे तक “भोंगापाल बुद्ध महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात 2:15 बजे ग्राम भोंगापाल हेलीपैड जिला कोण्डागांव आगमन एवं प्रस्थान। 3:00 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय हेलीपैड रायपुर आगमन एवं प्रस्थान।

3:05 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज रायपुर आगमन। 3:05 बजे से 3:50 बजे तक “देवांगन महाकुंभ 2025 कार्यक्रम” में शामिल होंगे। तत्पश्चात 3:50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज रायपुर से प्रस्थान कर शाम 4:05 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर आगमन एवं समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button