संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम: मतदाताओं को जोड़ने के लिए आठ दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

[ad_1]
मंदसौर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम सिंह ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के संबंध में मतदान केंद्र डाइट तथा गुराडिया देदा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि मतदाताओं को जोड़ने के लिए 8 दिसंबर तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें सभी बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ेंगे। इस कार्य के लिए शनिवार, रविवार को विशेष अभियान भी रहेगा।
इस दौरान उन्होंने बीएलओ से उनके कार्यों के बारे में भी पूछा। अब तक कितना काम किया, कितना बाकी। इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने इस अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए। अभी तक बीएलओ को कितने आवेदन प्राप्त हुए, आवेदनों को भी देखा।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us