सतना में कांग्रेस की गांधी चौपाल और भारत जोड़ो पदयात्रा: संगठन प्रभारी बोले- नफरत के दम पर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है भाजपा, कांग्रेस करेगी बेनकाब

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • Organization In charge Said BJP Wants To Occupy Power On The Basis Of Hatred, Congress Will Expose

सतना19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांधी जयंती पर रविवार को कांग्रेस ने जिले भर में गांधी चौपाल एवं भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी प्रियदर्शन गौर के मुख्य आतिथ्य, दिलीप मिश्रा, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, कल्पना वर्मा, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, ऊषा चौधरी, धर्मेश घई की विशेष मौजूदगी में मैंहर के अमदरा, नागौद के उचेहरा और रैगांव में गांधी चौपाल व भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली।

कार्यक्रम में संगठन प्रभारी प्रियदर्शन गौर ने कहा कि यह चौपाल महात्मा गांधी की जयंती एवं उनके शहीदी दिवस 30 जनवरी तक चलेगी। इसमें गांव में बसे लोगों तक पहुंच कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएंगे। देश के लिए कांग्रेस द्वारा किए बलिदान व योगदान की चर्चा कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग नफरत का बीज बोकर सत्ता हासिल करना और उस पर काबिज रहना चाहते हैं। उनके इरादों को जनता अब समझ चुकी है और जनता उन्हें जबाब देने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस उनके कामों को बेनकाब करेगी।

राहुल गांधी की ताकत बढ़ाएंगे

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता जहां से गुजर रहे हैं, वहां जनसैलाब उमड़ रहा है। हमें भी गांव-गांव में गांधी चौपाल व भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर राहुल गांधी की ताकत को मजबूत करना है। श्री मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 4 माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के हर नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस की आवाज को बुलंद करना होगा। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, कल्पना वर्मा, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, ऊषा चौधरी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेश घई, जिला प्रवक्ता अतुल सिंह, महीपत शुक्ला आदि नेताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया और कार्यकर्ताओं से चौपाल पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में देवदत्त सोनी, पुष्पराज सिंह, सत्यनारायण पांडे, महीपत शुक्ला, अतुल सिंह परिहार, रंजीत सिंह, गीता प्रसाद तिवारी, रामप्रताप उरमलिया, प्रवीण सिंह, हरीश ताम्रकार,आदित्य प्रताप सिंह, गुरबेंद्र सिंह, केदार दुबे, कौशलेन्द्र सिंह, अतुल गौतम, लालबहादुर सिंह, श्यामबिहारी परोहा, उमेश गौतम, सियासखी चौधरी, मुबारक अली, लालबिहारी सिंह पटेल, राजभान सिंह, महसूद अहमद, रामलखन पटेल, विनीत सिंह, मो हामिद, प्रभा जित्तू बागरी, मुख्तार अहमद, आनंद बहादुर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, महेंद्र सिंगरौल, देवेंद्र सिंह, जिला सचिव रामेन्द्र सिंह,जिला महामंत्री गुरुवेन्द्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहावल प्रवीण सिंह, सिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रताप उरमलिया,कोठी ब्लॉक अध्यक्ष नलिनेन्द्र मिश्रा, स्वतंत्र मिश्रा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राममणि शुक्ला, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रैगाँव शिवम सिंह, यूथ कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष कृष्णम सिंह बघेल, मनोज बागरी, रामकरण बुनकर, प्राणनाथ पांडेय आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button