BJP के स्टार प्रचारक अनुज शर्मा का धुआंधार दौरा: 3 जिलों में उमड़ा जनसैलाब, बोले— “भीड़ नहीं, भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास है”

रायपुर, 30 मई। नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक, मुख्य वक्ता और लोकप्रिय अभिनेता-विधायक अनुज शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। अनुज शर्मा ने तीन अलग-अलग जिलों का धुआंधार चुनावी दौरा किया। इस दौरान कवर्धा के लोहारा, राजनांदगांव के घुमका और बालोद के पलारी में पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में उन्हें देखने और सुनने के लिए आम जनता का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
“भीड़ नहीं, भाजपा पर अटूट विश्वास है”::
क्षेत्र के देवतुल्य मतदाताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट करते हुए अनुज शर्मा ने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य विकास और सुशासन है। सभाओं में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर गदगद हुए अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में जनता का आभार जताते हुए कहा— “आज कवर्धा के पावन धरा लोहारा में, राजनांदगांव के ऐतिहासिक भूमि घुमका में, और बालोद के हमारे स्वाभिमानी पलारी नगर पंचायत में उमड़े यें जनसैलाब ला देख के मोर छाती गदगद हो गे हे। ये भीड़ नई ए, ये भाजपा ऊपर तुहर अटूट बिस्वास आय!” उन्होंने आगे कहा कि यह उमड़ता हुआ जनसैलाब इस बात का गवाह है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने अब ठान लिया है कि सुशासन और चहुंमुखी विकास के अलावा उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है।

गली-मोहल्ले की तरक्की और बच्चों के भविष्य का चुनाव::
जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने चुनाव के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा, “नगर पंचायत का चुनाव सिर्फ किसी नेता को चुनने का चुनाव नहीं होता। यह चुनाव आपके गली-मोहल्ले की तरक्की का है, आपके बच्चों के अच्छे भविष्य का है। यह स्वच्छ पेयजल, पक्की सड़कें, सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और पीएम आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को सीधे आपके घर तक बिना किसी भ्रष्टाचार के पहुँचाने का चुनाव है।”
‘ट्रिपल इंजन’ सरकार से मिलेगी विकास को रफ्तार ::
शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और राज्य में हमारी विष्णु देव साय जी की सरकार दिन-रात जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा, “जब ऊपर भी भाजपा हो, राज्य में भी भाजपा हो, तो आपके नगर पंचायत में भी ‘कमल छाप’ का होना बहुत जरूरी है। जब ‘ट्रिपल इंजन’ की ताकत मिलेगी, तब विकास की रफ्तार को कोई रोक नहीं पाएगा।”
विपक्ष पर तीखा प्रहार और मतदान की अपील::
अनुज शर्मा ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “विपक्षियों के बहकावे में मत आइएगा, जिन्होंने सालों तक विकास को रोका। अब समय आ गया है उन्हें करारा जवाब देने का।” उन्होंने मतदाताओं से वादा करते हुए कहा कि सुशासन का जो संकल्प पार्टी ने लिया है, उसे जमीनी स्तर पर पूरा करेंगे। मतदान के दिन के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ी में नारा देते हुए कहा— “आने वाले मतदान के दिन, सब काम छोड़ के, सबसे पहली जाके ‘कमल छाप’ के बटन दबाना हे और भाजपा ला भारी मतों से विजयी बनाना हे।”
सिनेमा के पर्दे से विधानसभा तक का सफर और भव्य स्वागत::
भावुक होते हुए अनुज शर्मा ने जनता से अपने जुड़ाव को रेखांकित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी और आप सबके मया-दुलार ने उन्हें सिनेमा के पर्दे से उठाकर धरसींवा विधानसभा भेजा है। आज पार्टी ने उन्हें आपके पास भाई और बेटा बनाकर भेजा है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने अनुज शर्मा का भव्य स्वागत किया। सभाओं में उमड़ी इस भारी भीड़ को देखकर राजनीतिक गलियारों में यह साफ चर्चा है कि इन क्षेत्रों में भाजपा की एकतरफा लहर चल रही है।




