शरद पूर्णिमा पर जगमगाया मंदिर: रंग-बिरंगी लाइट्स से जल मंदिर बना आकर्षण का केंद्र, भगवान पशुपतिनाथ को खीर का लगाया भोग

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rajgarh
- Water Temple Became The Center Of Attraction With Colorful Lights, Kheer Was Offered To Lord Pashupatinath
राजगढ़ (भोपाल)एक घंटा पहले
राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में रविवार देर रात शरद पूर्णिमा का उत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। खास मौके पर नगर के मंदिर को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया और आकर्षक झांकिया बनाई गई। जहां जगत मंदिर में झांकियों के और जल मंदिर पर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए देर रात तक मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नरसिंहगढ़ में शरद पूर्णिमा का त्यौहार खास तरीके के साथ मनाया जाता है। इसे लेकर यहां लगभग कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई थी। शरद पूर्णिमा पर यहां जल मंदिर रोशन से जगमगाता नजर आया।
रात को जल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान पशुपतिनाथ को खीर का भोग लगाया लगा कर प्रसादी का वितरण किया। जहां जल मंदिर पर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं, पुलिस विभाग तरफ से यहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर के जगात मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राम दरबार की आकर्षक झांकिया बनाईं गईं। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। रात 8 बजे से यहां मंदिर में दर्शन खुले, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सभी मदिरों पर खीर का प्रसाद बांटा गया। यहां मंदिरों में 2 दिन तक उत्सव मनाया जाता है। जिसके दर्शन करने के लिए नरसिंहगढ़ सहित आसपास के लोग पहुंचते हैं।

Source link