Chhattisgarh

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का अनुमान, आज छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की वर्षा

रायपु,4सितम्बर। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब भारी वर्षा की संभावना बहुत कम है। शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नवा रायपुर मेें 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार सुबह से रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। आंशिक बादल छाने व हवा चलने की वजह से शुक्रवार की तुलना में उमस से थोड़ी राहत मिली। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई। बलरामपुर मेें सात सेेंटीमीटर, पेंड्रा रोड मेें तीन, दुलदुला-प्रतापुर मेें दो-दो सेमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहले विदाई होने की संभावना है। इसके चलते अब कोई मजबूत सिस्टम भी नहीं बन पा रहा है।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा

रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button