Chhattisgarh

जांजगीर में 30 मई को होगा ‘अनसंग एवरी डे हीरोज़ अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, समाजसेवियों को किया जाएगा सम्मानित

जांजगीर। आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूर्ण होने और गुरुदेव के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर बंगलौर आश्रम द्वारा देशभर में जिला स्तर पर ‘अनसंग एवरी डे हीरोज़ अवॉर्ड 2026’ का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत समाज में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का चयन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में व्यापार एवं परोपकार, खेल तथा युवा वर्ग सहित तीन श्रेणियों में प्रतिभागियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पूरे भारत से प्राप्त आवेदनों और प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद बंगलौर आश्रम द्वारा 7 लोगों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र के लिए चयनित किया गया है।

इन चयनित प्रतिभागियों का सम्मान 30 मई 2026 को शाम 7 बजे अग्रसेन भवन जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और उनके हाथों पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सत्संग एवं प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही जिले के नागरिकों और आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button