मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: स्पेशल ट्रेन से 325 तीर्थ यात्री रवाना, अयोध्या-काशी के दर्शन कर वापस लौटेंगे

[ad_1]
विदिशाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 325 तीर्थ यात्री का एक दल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या, वारणसी (काशी) तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुआ। तीर्थ यात्री दर्शन करने के बाद 10 अक्टूबर को वापस विदिशा आएंगे। जिले के विभिन्न अंचलों से आए तीर्थ यात्रियों को बस से विदिशा लाया गया। यहां से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या और बनारस के लिए रवाना हुए। स्टेशन पर भाजपा नेता मुकेश टंडन, डिप्टी कलेक्टर आरती यादव ने सभी तीर्थयात्रियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उनकी मंगल यात्रा की कामना की।
डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की नोडल अधिकारी आरती यादव ने बताया कि तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या और बनारस जाने के लिए 1468 लोगों ने आवेदन दिए थे। जिसमें से 325 तीर्थ यात्रियो का चयन कंप्यूटर रेण्डमाइजेशन प्रणाली के माध्यम से किया है। तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या बनारस तीर्थ यात्रा पर विदिशा तहसील के 126, बासौदा से 42, ग्यारसपुर से 17, लटेरी से 32, नटेरन से 05, शमशाबाद से 44, कुरवाई से 17, त्योंदा से 05, गुलाबगंज से 08, सिरोंज से 27 तथा पठारी तहसील से 02 तीर्थ यात्री रवाना हुए हैं। इनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों का एक दल भी रवाना हुआ है। जो यात्रियों की देखरेख उनके खाने-पीने के इंतजाम की जिम्मेदारी उनकी रहेगी।

Source link