अग्रसेन जयंती महोत्सव: रंगोली स्पेशल प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाओं और बच्चियों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

[ad_1]
हरदा35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अग्रसेन जयंती महोत्सव पर मारवाड़ी अग्रवाल समाज महिला मंडल ने सोमवार को रंगोली स्पेशल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
समाज की सदस्य आरती खंडेलवाल ने बताया कि किमारवाड़ी अग्रवाल महिला मंडल ने अग्रसेन जयंती पर अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया। रंग भरो प्रतियोगिता के साथ रंगोली के कई प्रकार रखे गए। जिसमें प्राइमरी वर्ग के लिए जेम्स रंगोली, मिडिल वर्ग बर्तन रंगोली ,कॉलेज वर्ग के लिए पल्लू रंगोली रखी गई। महिलाओं के जूनियर व सीनियर वर्ग के लिए मेंहदी करवा चौथ स्पेशल और बिंदु रंगोली के साथ फ्री हैंड रंगोली की प्रतियोगिता रखी गई। इन प्रतियोगिता में सभी वर्ग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गीतू अग्रवाल और सभी पदाधिकारियों ने आयोजन में शामिल अतिथियों का स्वागत किया।
इन्होंने किया कार्यक्रम का संचालन और यह रहीं विजेता
इन प्रतियोगिता के संयोजक पुष्पा, सारिका, मीना, अंजू, आशा, शिल्पी, उषा, ज्योति, प्रमिला, राखी, रजनी संजीता, किरण, नीता, कुसुम, हेमलता, पल्लवी, उर्मिला ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं रविवार को आयोजित ओपन गेम मे आर्ची, तिथी, कृतिका, गौरांशी, निधि, निशा, माया विजेता रही।






Source link