भाजपा ने की सेवा पखवाड़े की शुरुआत: PM मोदी के जन्मदिन पर कलेक्टर ने किया रक्तदान, सांसद ने दिव्यांगजनों को दिए कृत्रिम उपकरण

[ad_1]

खरगोन9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खरगोन सहित शहर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ब्लड डोनेट किया। शनिवार को चार स्थानों पर शिविर आयोजित हुए हैं।

इन शिविरों के माध्यम से 295 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ है। दोपहर तक जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 110 यूनिट, बड़वाह के सीआईएसफ में 130 महेश्वर में 40 और कसरावद में 15 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। कलेक्टर कुमार के साथ जिला पंचायत सीईओ दिव्यांक सिंह, सीएमएचओ ड़ॉ. डीएस चौहान, सिविल सर्जन ड़ॉ. अमर सिंह चौहान ने भी इस अवसर पर रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय में शिविर के दौरान बैंक से अपनी ड्यूटी खत्म करके आ रहे सिक्योरिटी गार्ड मुकेश नैय्यर ने भी रक्तदान किया।

सांसद ने दिव्यांगजनों को प्रदान किए कृत्रिम उपकरण

शनिवार को सांसद गजेंद्र पटेल ने डिजिटल एक्स-रे और ब्लड सेप्रेशन यूनिट का लोकार्पण किया। साथ ही सांसद पटेल ने जिला अस्पताल के रेडक्रास परिसर में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किये। इसके अलावा उन्होंने मप्र शासन की निशक्तजन विवाह योजना के 3 और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 9 हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सांसद पटेल ने 10 ट्रायसिकल, 15 श्रवण यंत्र, 10 कैलिपर्स, 10 दिव्यांगजनो को यूडीआईडी कार्ड और 5 को एमआर किट प्रदान किए।

अब ब्लड बैंक से ब्लड के अलावा प्लाज्मा और प्लेटलेट भी मिलेगी

जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक से अब ब्लड के अलावा प्लाज्मा, प्लेटलेट, पेस्टसेल और क्रायोप्रेसिपिटेड भी मिल पायेगा। स्वास्थ्य विभाग को ब्लड सेपरेशन यूनिट प्राप्त हो जाने के बाद यह व्यवस्था शुरु की गई है। ब्लड बैंक के इंचार्ज सचिन चौहान ने बताया कि ब्लड में मौजूद अन्य तत्वों को अलग-अलग कर जरूरतमंद को प्रदान किया जाएगा। ब्लड में प्लाज्मा के अलावा प्लेटलेट, पेस्टसेल और क्रायोप्रेसिपिटेड होता है। इसमें पेस्टसेल और ब्लड की अवसान तिथि 35-35 दिन, प्लेटलेट की 5 दिन और क्रायोप्रेसिपिटेड की एक्सपायरी डेट 1 वर्ष होती है। पहले इस सुविधा के लिए जरुरमंदों का इंदौर तक दौड़ लगाना पड़ती थी। यह जिले के लिए बड़ी सौगात मिलेगी।

भाजपा ने की सेवा पखवाड़ा की शुरुआत

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस को सेवा संकल्प व सेवा कार्यों के साथ मनाया। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रक्तदान शिविर, पौधरोपण, मरीजों को फल वितरण सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर के नेतृत्व व सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक लक्ष्मण इंगले के मार्गदर्शन में मंडल स्तर पर विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button