शाजापुर का बढ़ाया गौरव: गुजरात में होने वाली कॉन्फ्रेंस के लिए हुआ उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व छात्र का चयन

[ad_1]
शाजापुर (उज्जैन)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

शाजापुर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व छात्र मयंक मालवीय का चयन संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन शाखा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क द्वारा दक्षिण एशियाई लेवल पर कराई जाने वाली कान्फ्रेंस के लिए हुआ है।
यह कॉन्फ्रेंस 23-25 सितंबर तक भारत में गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी। भारत में यह सीईई फाउंडेशन, इनैक्ट अर्थ फाउंडेशन और ब्रह्मकुमारी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।
इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसके संरक्षण के लिए आगे बढ़ाना है। इसमें क्षेत्रीय-राष्ट्रीय फोकस वाले सत्र हैं जो युवाओं को जलवायु संरक्षण और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए सशक्त बनाते हैं।
इस कान्फ्रेंस का विषय है यूथ फॉर एडाप्टेशन एंड लॉस एंड डैमेज यानी अनुकूलन तथा नुकसान और क्षति के लिए युवा। यह अनुकूलन समाधान विकसित करने के लिए देशों और समुदायों की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है और जलवायु परिवर्तन के पहले से ही उभरते प्रभावों का जवाब देने के लिए नुकसान और क्षति के आसपास बातचीत को आगे बढ़ाता है।
उत्कृष्ट विद्यालय के विज्ञान प्रभारी ओमप्रकाश पाटीदार ने बताया कि मयंक मालवीय का चयन उनकी प्रोफाइल के आधार पर किया गया है, जिसमें उन्होंने जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता संरक्षण पर किए अपने कार्यों के बारे में बताया।
मयंक मालवीय इसमें मुख्यतः जलवायु शिक्षा और पारंपरिक प्रचलनों और आदिवासी समुदायों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अपना वक्तव्य रखने वाले है। उनके इसी वक्तव्य के आधार पर उनका चयन नवंबर-दिसंबर में इजिप्ट (मिस्त्र) में होने वाले वैश्विक कॉन्फ्रेंस के लिए भी हो सकता है। मयंक की उपलब्धि पर प्राचार्य विजया सक्सेना सहित स्टाफ सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Source link