जबलपुर से 890 मेट्रिक टन यूरिया गायब होने का मामला: सिवनी जिले का भी 100 मेट्रिक टन गायब हुआ यूरिया, सीएम की फटकार के बाद तीन लोगों पर नामजद FIR दर्ज

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Seoni
- 100 Metric Tonnes Of Urea Of Seoni District Also Disappeared, FIR Registered Against Three People After CM’s Rebuke
सिवनी18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जबलपुर सहित सिवनी, दमोह, डिंडौरी, मंडला के डबल लाक केंद्रों के यूरिया की हेराफेरी के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दखल दिया है। उनकी फटकार के बाद लार्डगंज थाने में एफआईआर करा दी गई है। सिवनी जिले को भी 100 मैट्रिक टन यूरिया आवंटित हुआ था। अब तक जिले की डबल लॉक गोदामों तक नहीं पहुंच पाया है।
ये है मामला
उल्लेखनीय है कि जबलपुर से 890 मैट्रिक टन यूरिया जबलपुर सहित सिवनी, दमोह, डिंडौरी, मंडला जिलों के डबल लॉक सेंटर के लिए रवाना किया गया था। यूरिया उन जिलों तक नहीं पहुंच पाया था। सीएम की फटकार और ऊपर से आए दबाव के बाद स्थानीय अफसरोंं ने कार्रवाई में तेजी दिखाते हुए दो ठिकानों से करीब 130 मैट्रिक टन यूरिया की बरामदगी कर ली।
सीएम ने लगाई फटकार
मीडिया में खबरें आने और मुख्यमंत्री की फटकार के बाद अफसरों ने मामले में संज्ञान लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के छपारा नगर में भी यूरिया की कालाबाजारी और जमाखोरी की जानकारी मिल रही है। कुछ निजी विक्रेता शंका कर के घेरे में हैं।
अधिक दामों में यूरिया बेचने की मिल रही सूचना
बताया जाता है कि यूरिया की कमी बताकर निजी विक्रेताओं ने किसानों को अनाप-शनाप दामों पर बेचने का सिलसिला जारी है। वहीं लोगों का कहना है कि कृषि विभाग के अधिकारी जांच करेंगे तो बड़े खुलासे हो सकते हैं।
इन पर हुई एफआईआर
जिला विपणन अधिकारी रोहित सिंह बघेल की ओर से दर्ज कराई गई एफआइआर में कृषक भारती को-आपरेटिव लिमिटेड के मार्केटिंग डायरेक्टर राजेन्द्र चौधरी, ट्रांसपोर्टर डीपीएमके फर्टिलाइजर द्वारिका गुप्ता, रैक हैंडलर स्टेट मैनेजर जयप्रकाश सिंह और दूसरों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा तीन, सात व भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 34 व 120-बी के तहत मामला कायम किया है।

Source link



