जमीन के विवाद में पड़ोसी गुत्थम गुत्था,VIDEO: शाहपुर से वार्ड नंबर 3 की भाजपा की पार्षद और पड़ोस की महिलाओं में मारपीट

[ad_1]

बैतूल42 मिनट पहले

बैतूल के शाहपुर में भाजपा की महिला पार्षद और पड़ोसी महिला के बीच हुई मारपीट का वीडियो आज सोमवार यहां जमकर वायरल हो रहा है। जमीनी विवाद के बाद हुई इस वारदात पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की है।

बताया जा रहा है की वार्ड नंबर 3 की भाजपा पार्षद नीतू गुप्ता के पति शक्ति और उनके पड़ोसी संजय गुप्ता के बीच लंबे समय से मकान की दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। यह झगड़ा कोर्ट कचहरी तक पहुंचा हुआ है। रविवार भी इसी विवाद ने नया रूप ले लिया। बताया जा रहा है की पार्षद के पड़ोसी संजय ने मकान का काम शुरू किया तो पार्षद नीतू और पड़ोसी संजय की पत्नी वर्षा आपस में भिड़ गए। ये विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान पार्षद और पड़ोसी महिला एक दूसरे से गुत्थम गुत्था हो गए। जिन्हें आसपास खड़े लोगों ने अलग किया। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

शाहपुर थाने के जांच अधिकारी एनके पाल ने बताया की पार्षद और उनके पड़ोसी का विवाद पिछले तीन दिन से चल रहा है। दोनों पक्षों को थाना बुलाकर समझाइश दी गई थी। जिस पर मामला शांत हो गया था। दोनों पक्ष दोबारा लड़ लिए। इस मामले में पार्षद व उसके पड़ोसी के लोगों के खिलाफ आज एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button