वाहन पोर्टल: 1 माह में प्रदेश में 58 हजार से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड, चार महानगरों में सबसे कम ग्वालियर में हुए दर्ज

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- More Than 58 Thousand Vehicles Registered In The State In 1 Month, Gwalior Has The Least Number Of Four Metros
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

वाहन खरीदते ही जारी हो रहा रजिस्ट्रेशन नंबर, अभी नॉन काॅमर्शियल वाहनों पर है ये सुविधा।
केंद्र सरकार की पहल पर एक अगस्त से ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में वाहन पोर्टल के माध्यम से डीलर प्वाइंट पर ही वाहनों के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। अभी नॉन काॅमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन वाहन पोर्टल से किए जा रहे हैं। वाहन खरीदते ही वाहन मालिकों को रजिस्ट्रेशन नंबर जारी हो रहा है।
एक माह के दौरान पूरे प्रदेश में दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य नॉन कॉमर्शियल वाहन 58 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इनमें 46962 दो पहिया व 9910 चार पहिया सहित अन्य वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं। प्रदेश के चार बड़े महानगरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर की तुलना में सबसे कम वाहन ग्वालियर में रजिस्टर्ड हुए हैं। जबकि वाहन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले ग्वालियर दो पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आगे रहता था। ग्वालियर में एक माह में दो पहिया व चार पहिया सहित अन्य वाहनों को मिलाकर 2929 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
हालांकि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले वाहन मालिकों को अब तक रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं मिले हैं। स्मार्ट चिप कंपनी को कार्ड प्रिंट करने की जिम्मेदारी दी गई है। पोर्टल पर वाहन रजिस्ट्रेशन होने से अब वाहन मालिकों के वाहन का रिकॉर्ड पूरे देश में कहीं भी देखने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही किसी भी जिले में वाहन खरीदकर अपने गृह जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर लेने की सुविधा दी गई है।

एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलने लगेंंगे
वाहन पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड अब तक तकनीकी कारणों के चलते प्रिंट नहीं हो पा रहे थे। एक सप्ताह के अंदर रजिस्ट्रेशन कार्ड प्रिंट हाेकर वाहन मालिकों को मिलना शुरू हो जाएंगे।
-संजय कुमार झा, परिवहन आयुक्त
Source link




