खेत पड़ोसन के इश्क में आखिरी सांस तक जेल: प्रेमिका की मुखबिरी पर उसी के पति को मारा, खंडवा के किसान ने 14 हजार में खरीदी थी पिस्टल और 1 गोली

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Killed Her Husband On Girlfriend’s Informer, Khandwa Farmer Had Bought Pistol And 1 Bullet For 14 Thousand

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • भीकनगांव के सिकलीगर से खरीदी थी पिस्टल,

खेत पड़ोसी एक किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। फैसला विशेष न्यायाधीश प्रकाशचंद्र आर्य ने सुनाया। आरोपी किसान ने पड़ोसी की हत्या उसकी पत्नी से प्रेम के चलती की थी। ताकि, उसके पति को रास्ते से हटाकर प्रेमिका मरने दम तक उसकी हो सकें। भीकनगांव के सिकलीगर से 14 हजार रुपए में पिस्टल और एक गोली खरीदी। मृतक किसान जब बाइक से अपने रिश्तेदार से मिलने निकला तो पत्नी (प्रेमिका) ने मुखबिरी कर दी। आरोपी ने बाइक का पीछा किया, मौका मिला और पहले प्रयास में ही पीठ पर गोली मार दी।

आरोपी दर्शन पिता उदयसिंह (22) निवासी ग्राम राई खुटवाल का है। उप संचालक अभियोजन एमएल सोलंकी ने बताया मामला, 9 अक्टूबर 2020 का है। उस दिन मृतक ठाकुर अपने भतीजा दामाद के साथ बाइक से सुरगांव बंजारी में रिश्तेदार कैलाश काजले के घर पहुंचे थे। उस रिश्तेदार से सोयाबीन के रूपए लिए। फिर वापस लाई आते समय मोटरसाइकिल भतीजा दामाद संजय चला रहा था। खण्डवा-हरसूद रोड से अमलपुरा होते हुए धरमपुरी फाटे के पहले संजय को गोली की आवाज सुनाई दी। पीछे बैठा उसका काका ससुर पीठ पर लदा गया। संजय ने देखा तो वह लहूलुहान था। गोली मारने वाला बिना नंबर की बाइक से आया था। मुंह पर कपड़ा बंधा था। वह गोली मारकर आशापुर की तरफ भाग गया। अगले दिन घायल ठाकुर ने जिला अस्पताल में दम तोड दिया।

मामले में जावर पुलिस के तत्कालीन टीआई केडी तिवारी ने पड़ताल की तो प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच करके दर्शन पिता उदयसिंह राजपूत को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। दर्शन ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। बताया कि मेरा खेत पडोसी ठाकुर पिता बाबू कोरकू है। ठाकुर की पत्नी कल्पना से मेरे 2 साल से प्रेम संबंध है। इसी शंका पर ठाकुर अपनी पत्नी कल्पना से झगड़ा करके मारपीट करता रहता था। मुझे भी मारने की बात करके पीछा करता रहता था। करीब 2 महीना पहले मैंने व कल्पना ने ठाकुर को जान से मारने की योजना बनाई। तब मैंने सुनील जावरे भीकनगांव वाले से एक देशी पिस्टल व 1 गोली 14 हजार रुपए में खरीदी थी। कल्पना ने ही बताया था कि ठाकुर अपने रिश्तेदार के गांव सुरगांव बंजारी गया हुआ है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button