कांग्रेसी नेता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण: धीमी गति से सर्वे कराए जाने का लगाया आरोप

[ad_1]
विदिशा24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पिछले दिनों विदिशा जिले में आई बाढ़ ने तबाही मचाई थी। जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का नुकसान हुआ है। शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही नेता द्वारा सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाया है। सरकार से सभी पात्रों को जल्द मुआवजा राशि देने की मांग की है।
दरअसल, शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते विधानसभा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। उन बाढ़ प्रभावित गांव का कांग्रेस नेता सिंधु विक्रम सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेकर पीड़ितों से मुलाकात कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us