बाढ़ प्रभावितों को मंत्री लखमा ने दिया किचन सेट, मच्छरदानी और हाईजिन किट –

[ad_1]

date – 2022-08-18

जगदलपुर । प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बाढ़ प्रभावितों को किचन सेट, मच्छरदानी और हाईजिन किट प्रदाय किया। गुरुवार को मंत्री लखमा नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट में बाढ़ प्रभावितों को यह सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पार्षद निर्मल पाणीग्राही, अपर कलेक्टर दिनेश नाग, अनुविभागीय दण्डाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, तहसीलदार पुष्पराज पात्र, रेडक्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष एलेक्जेंडर चेरियन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं वार्डवासी एवं रेडक्राॅस सोसायटी के स्वयंसेवी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं रेडक्राॅस सोसायटी के बस्तर जिलाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बस्तर जिले में रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा बाढ़ प्रभावितों की निरंतर सहायता और की जा रही है। इसी कड़ी में बाढ़ पीड़ितों को किचन सेट, मच्छरदानी, हाईजिन किट का वितरण भी किया जा रहा है।



[ad_2]

Source link