Chhattisgarh

बिजली तार की चपेट में आई धान से भरी ट्रॉली, देखते ही देखते राख हो गई किसान की खून-पसीने की कमाई…

कवर्धा 29 नवंबर । बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान की मेहनत की कमाई आग की भेंट चढ़ गई। खेत से धान भरकर घर लौट रहे किसान की ट्रॉली में बिजली की तार के चपेट में आने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ट्रॉली में रखा पूरा धान जलकर राख हो गया। इस हादसे में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोधाईकुंडा की है। किसान दीपचंद वर्मा अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे की ओर लटक रहा था। जैसे ही धान से भरी ट्रॉली वहां से गुजरी, वह बिजली तार के संपर्क में आ गई। इसके बाद अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रॉली में आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही देर में ट्रॉली में रखा पूरा धान जलकर राख हो गया। आग की वजह से ट्रॉली के चारों पहिए भी जल गए। ट्रॉली में करीब एक एकड़ खेत की धान की फसल रखी हुई थी, जिसे किसान घर लेकर जा रहा था। महीनों की मेहनत के बाद तैयार हुई फसल को घर पहुंचाने से पहले ही आग ने सबकुछ छीन लिया।

Related Articles

Back to top button