मजेदार AI वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन ने की ‘पॉकेट नोवेल’ के नए गाने पर चर्चा, देखें वीडियो

0.जब डोनाल्ड ट्रंप-व्लादिमीर पुतिन बने फिल्म क्रिटिक्स, ‘पॉकेट नोवेल’ के आने वाले गाने पर की मजेदार चर्चा!
मुंबई। सुपर डीलक्स फेम फिल्ममेकर त्यागराजन कुमारराजा के निर्देशन में बन रही फिल्म पॉकेट नोवेल के पहले गाने में वामिका गब्बी नजर आएंगी। इस फिल्म में विजय सेतुपति, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।_
त्यागराजन कुमारराजा द्वारा डायरेक्टेड और कुमारराजा के साथ एस.डी. एझिलमथी, टायलर डर्डन और किनो फिस्ट के तले प्रोड्यूस की गई, पॉकेट नोवेल में विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, राज बी. शेट्टी और किशोर कुमार जैसे बेहतरीन स्टार्स हैं। पोंगल के खास मौके पर, यह फिल्म दुनिया भर के थिएटर्स में 14 जनवरी 2027 को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है। एंड्रयू लुइस द्वारा लिखी, नीरव शाह की सिनेमैटोग्राफी और .वी. प्रकाश कुमार के म्यूज़िक से सजी यह फिल्म, सुपर डीलक्स के सात साल से भी ज़्यादा समय बाद त्यागराजन कुमारराजा और विजय सेतुपति को फिर साथ लाने वाले प्रोजेक्ट के रूप में सामने आई है।
इसका पहला सिंगल आसा अत्थन (Aasa Aththan), जो 1 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होने के लिए तैयार था, उसके लिए दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक मजेदार और अनोखा तरीका अपनाया है।
दरअसल, त्यागराजन कुमारराजा द्वारा शेयर किए गए AI जनरेटेड वीडियो में मस्ती का तड़का लगाते हुए अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और रशिया के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन को पॉकेट नोवेल के आने वाले गाने के बारे में फोन पर अनौपचारिक बातचीत करते हुए देखना सकता। दोनों फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं, इसके साथ ही वे मस्ती भरी बातचीत में अपनी राय भी रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को और भी मजेदार यह बात बना देती है कि दोनों वर्ल्ड लीडर्स AI जनरेटेड कंटेंट पर जोक कर रहे होते हैं, जबकि वे असल में AI जनरेटेड वीडियो का ही हिस्सा हैं।
जैसे जैसे बात आगे बढ़ती है, ट्रंप और पुतिन फिल्म के उसके आने वाले म्यूजिकल सफर के बारे में बात करते हैं, जिससे फिल्म के पहले सिंगल के इर्द गिर्द उत्साह का माहौल बढ़ने लगता है। वीडियो यह भी बताता है कि आसा अत्थन गाने में वामीका गब्बी नजर आने वाली हैं, यह एक ओल्ड स्कूल, झूमने कर मजबूर करने वाला डांस नंबर है, जिसे .वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज और युगभारती ने बोल लिखे हैं।
अपनी अलग तरह की कहानी कहने और मेटा जोक्स के लिए मशहूर त्यागराजन कुमारराजा हमेशा से ही दर्शकों को जोड़ने के नए और अनोखे तरीके अपनाते रहे हैं। उनका यह नया प्रमोशनल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। ट्रंप और पुतिन के बीच मजेदार बातचीत, खासकर AI कंटेंट को लेकर उनके कमेंट्स, यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या फिल्ममेकर इस मजेदार कॉन्सेप्ट के जरिए कुछ गहरी बात कहने की कोशिश कर रहे हैं या फिर फिल्म के संदर्भ में इस हंसी-मजाक भरी बातचीत के पीछे कोई और कहानी छिपी है।
अब वामिका गब्बी को फिल्म के पहले गाने ‘आसा अत्थन’ के चेहरे के तौर पर पेश किया गया है। इस वीडियो ने पॉकेट नॉवेल के प्रमोशन में एक अलग तरह का मजाक और दिलचस्पी जोड़ दी है। 1 दिसंबर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब दर्शकों को गाने के साथ-साथ 14 जनवरी 2027 को फिल्म की थिएटर में रिलीज का इंतजार है।




