Chhattisgarh

बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 28 नवंबर को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार

कोरबा, 26 नवंबर 2026। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा में 28 नवंबर को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के तहत आयोजित इस आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन की आयुर्वेदिक खुराक दी जाएगी। कार्यक्रम 28 नवंबर 2026, शनिवार को शुभ पुष्य नक्षत्र के अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय एवं शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन की ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन प्रतिमाह पुष्य नक्षत्र के अवसर पर किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों की उम्र के अनुरूप उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उपयोगी आहार-विहार की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आयोजकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की है। कार्यक्रम में भीड़ और प्रतीक्षा से बचने के लिए पहले से समय निर्धारित कराना आवश्यक बताया गया है। इसके लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर पंजीयन एवं निर्धारित समय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button