Chhattisgarh

CG Weather Today : तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, इस क्षेत्र में झमाझम बारिश की संभावना

CG Weather Today : रायपुर. नवंबर में पोस्ट मानसून सीजन के तीसरे तूफान अकवान के असर से प्रदेश का मौसम फिर बदलने की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी में बना डीप डीप्रेशन आज शाम को चक्रवात तूफान का रूप ले सकता है. मौसम विभाग ने इसके 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है. छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हल्की बारिश के आसार हैं.

रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रायपुर में 17 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है. यानी कोई मुख्य बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

पिछले 24 घंटे को दौरान कैसा रहा मौसम?

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं हुई. बात करें तापमान की तो सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूमतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था.

फिलहाल मौसम विभाग की ओर से आज कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन दो दिनों के बाद बारिश को लेकर संभावना जताई है. अनुमान है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान

25 दिनों के भीतर यह तीसरा तूफान बंगाल की खाड़ी से उठ रहा है. समुद्र का पानी ठंडा नहीं हो पाने और हवाओं की अनुकूल स्थिति के कारण चक्रवात बनने की गतिविधियां जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि 16 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में बना डीप डीप्रेशन एक ‘चक्रवाती तूफान’ (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में बदल सकता है. 17 नवंबर 2026 की शाम तक यह ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ (सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म) का रूप ले सकता है. उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के साथ 19 नवंबर को ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है. इसके प्रभाव से कई राज्यों में मौसम बदल सकता है.

Related Articles

Back to top button