Chhattisgarh

कोरबा प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, तिलक भवन में आयोजित हुई शोक सभा

कोरबा, 10 नवंबर 2026। कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य स्व. हरिराम चौरसिया के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पत्रकारिता जीवन, व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उपस्थित पत्रकारों ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत और कोरबा प्रेस क्लब के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

शोक सभा में दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अमित पुरोहित, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पालीवाल एवं प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने स्व. हरिराम चौरसिया के साथ बिताए गए पलों और उनके लंबे पत्रकारिता जीवन से जुड़े अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. चौरसिया ने अपने पत्रकारिता जीवन में निष्पक्षता, ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों को हमेशा प्राथमिकता दी। वे अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। उनके कार्य और व्यवहार ने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार खो दिया है।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. चौरसिया का पत्रकारिता के प्रति समर्पण और उनके साथ बिताए गए अनुभव हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उनका योगदान नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, दीपक जैन, रफीक मेमन, पूर्व सचिव नागेन्द्र श्रीवास, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, दीपक साहू, विजय दुबे, कैलाश यादव, राजेश कुमार, विजय कुमार सिंह, बसंत कुमार, मधु डिडवानिया, रमेश वर्मा, प्रीतम जायसवाल, संतोष दास दीवान, अंकित सिंह, दीपक गुप्ता, राजा मुखर्जी, राजेश कुमार प्रजापति, विकास निर्मलकर, अनिष प्रसाद, कन्हैया पटेल, कन्हैया सोनी, भरत यादव, जसविंदर सिंह, रेणु जायसवाल, प्रतिमा सरकार, भगवती भंडारी, सिमरन कौर एवं आशा ठाकुर सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button