Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा के ग्राम कुरदा में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार

  • चांपा पुलिस ने ताश के पत्तों से जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ा, 1920 रुपये नगद और ताश पत्ती जब्त

जांजगीर-चांपा। दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना चांपा पुलिस ने ग्राम कुरदा में जुआ फड़ पर दबिश देकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2026 की देर शाम चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुरदा में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेलते हुए चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की पत्ती और 1,920 रुपये नगद बरामद कर जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में बस्सु बरेठ (32 वर्ष), दिलीप साहू (35 वर्ष), राहुल बरेठ (25 वर्ष) और बुधराम सिंह (28 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम कुरदा, थाना चांपा के निवासी हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश सेंड एवं थाना चांपा के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button