Chhattisgarh

कोरबा में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति का दीपावली मिलन समारोह 10 नवंबर को, अन्नकूट प्रसाद का होगा आयोजन

कोरबा, 09 नवंबर। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट पर्व का आयोजन मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दूरपा रोड स्थित श्री परशुराम भवन में शाम 5 बजे से आयोजित होगा। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और रामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि दीपावली आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है। इसी भावना को आगे बढ़ाने तथा समाज के सभी सदस्यों को एक-दूसरे से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे से 7 बजे तक दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक अन्नकूट प्रसाद (भोग) वितरण का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों में महिला मंडल की संरक्षक निर्मला शर्मा, अध्यक्ष रेणु पुजारी, सचिव अंजू चौमाल और कोषाध्यक्ष सोनल शर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं।

समिति के संरक्षक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिव शशि शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने समाज के सभी सदस्यों और समाजबंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button