Chhattisgarh

Diwali Special Mehndi Designs: फेस्टिव लुक बनेगा खास, दिवाली के लिए बेस्ट हैं ये मेहंदी डिजाइन

दिवाली पर आप ये मेहंदी डिजाइन लगाएं. सबसे पहले हथेली के बीचों-बीच दीपक का पैटर्न बनाएं. इसके नीचे के साइड में कमल की पंखुड़ियां बनाएं और बाकी का कर्व डिजाइन कंप्लीट कर लें. इसके बाद दीपक के ऊपर राउंड शेप बनाकर डिजाइन को इंडेक्स फिंगर तक ले जाएं. इसी तरह सारी उंगलियों की मेहंदी भई पूरी कर लें.

बैक हैंड के लिए आप ये दिवाली स्पेशल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. रचने के बाद ये बेहद खूबसूरत लगेगा. सबसे पहले आपको कलाई के डिजाइन से शुरू करना है. इसे पूरा करने के बाद फ्रिंज बनाएं और फिर दीपक बनाकर बाकी के डिजाइन को कंप्लीट कर लें.

दिवाली 2026 पर आप ये पूरा मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं या फिर सिर्फ दीपक और मांडला बना लें. कलाई पर पहले स्वास्तिक वाला ब्रेसलेट हिस्सा पूरा करें. इसके बाद कमल का फूल बनाकर ऊपर दीपक बनाएं. ये डिजाइन जब कंप्लीट हो जाए तो हथेली के बीच में दीपक और मांडला तैयार करने के बाद उंगलियों पर मेहंदी लगाकर पूरी कर लें.

दोनों हथेलियों के लिए आप ये मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. दोनों ही डिजाइन सिंपल होने के साथ ही खूबसूरत भी लगेंगे. इसमें पहले कलाई से पैटर्न बनाने शुरू करने हैं. इसके बाद दीपक का डिजाइन बनाकर बाकी बची हुई हथेली को जाल, फ्रिंज, लोटस जैसे पैटर्न्स के साथ फिल कर लें.

दीपक के पैटर्न वाला ये मेहंदी डिजाइन भी दिवाली के लिए बेस्ट रहेगा. पूरी हथेली पर शेड और थिक मेहंदी है जो काफी डार्क रचेगी. इससे आपके हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी. इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले कलाई के ब्रेसलेट वाले हिस्से को कंप्लीट करें. इसके बाद बीच में दीपक बनाकर आउटलाइन बाएं और फिर बाकी की हथेली के डिजाइन को पूरना करना है.

Related Articles

Back to top button