बेमेतरा में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, 1,520 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त

बेमेतरा, 05 नवंबर 2026। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बेमेतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नवागढ़ थाना पुलिस ने ग्राम कामता में जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,520 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कामता में शिव मंदिर के सामने सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग ताश की 52 पत्तियों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि तीन आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा ध्रुव (54 वर्ष), कोमल चौहान (52 वर्ष) और नितीन कुमार वर्मा (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 1,520 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का और एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक राजीव शर्मा और आरक्षक राजेन्द्र साहू, ओंकार निर्मलकर, रेखन साहू एवं गजानंद पटेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




