EntertainmentNational

तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़; जांच में सामने आई ये बात

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने उन्हें कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस जांच में जुट गई है। अभिनेता से मांगी गई फिरौती
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मुंबई पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के किसी व्यक्ति ने कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। एक्टर ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी। 

क्राइम ब्रांच की जांच में क्या पता चला?
क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से आवाज की तुलना की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल मैच नहीं हुए, जिससे शक हुआ कि कॉल फर्जी थी। किसी ने डर पैदा करने के लिए गैंग के नाम का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी।

Related Articles

Back to top button