Chhattisgarh

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दो राजस्व निरीक्षकों के मंडल प्रभार में किया बदलाव

कोरबा, 29 अक्टूबर 2026/ प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भू-अभिलेख पदस्थापना के तहत दो राजस्व निरीक्षकों के मंडल प्रभार में बदलाव किया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार, राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह को करतला तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल से दीपका तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, नीलकंठ यादव को दीपका तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल से करतला तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button