Entertainment

जहाँ राम का नाम हो, वहाँ हर शुरुआत शुभ होती है” – ‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले अयोध्या पहुँचेंगी यामी गौतम धर

मुंबई। यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले निर्माता आनंद एल. राय के साथ पवित्र नगरी अयोध्या जाएँगी, जहाँ वह राम की पैड़ी पर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेंगी। इस विश्वास के साथ कि हर नई यात्रा की शुरुआत प्रभु श्रीराम के नाम से शुभ होती है, यामी की यह यात्रा फिल्म के प्रति उनकी सादगी और समर्पण को दर्शाएगी। अपनी शानदार स्क्रिप्ट चॉइसेज़ और सहज अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली यामी एक बार फिर कुछ खास लेकर आने के लिए तैयार होंगी।

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी और आनंद एल. राय के कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में यामी गौतम धर के साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर और मीता वशिष्ठ भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएँगे। यह फिल्म मेरठ की एक परफेक्ट दिखने वाली दुल्हन की मज़ेदार और रहस्यमयी ज़िंदगी पर आधारित होगी।

Related Articles

Back to top button