Chhattisgarh

सेवा संकल्प अभियानः रविंद्र सांस्कृतिक भवन परिसर में साफ-सफाई कर दिया गया स्वच्छता का संदेश

कोरबा,10 अक्टूबर 2026। सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान जारी है। इस अभियान के अंतर्गत हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में शनिवार को रविंद्र सांस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब ) परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विद्युत संयंत्र के कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह की अगुवाई में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, एके. शाह, केएनबी राव. एसके. नायर, एससी. पाठक और परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या समेत वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने हाथों में झाड़ू थामकर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए रविंद्र सांस्कृतिक भवन परिसर से पेड़ों से गिरे पत्तों के साथ कचरा एवं अनुपयोगी सामग्री हटाई और स्वच्छता का संदेश दिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता ने “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज” की भावना को मजबूत किया। इस कार्यक्रम में विद्युत संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्वच्छता अभियान में सिविल विभाग द्वारा सक्रिय सहयोग किया गया।

Related Articles

Back to top button