Chhattisgarh

धमतरी में जुआ खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार, 6500 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त

धमतरी, 06 अक्टूबर। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से 6,500 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई स्थित शासकीय हाईस्कूल के पीछे खेत जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोगों के रुपये-पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर भखारा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद साहू (40), निवासी जोरातराई, रवि कोसले (19), निवासी गोबरा नवापारा, जिला रायपुर और मनहरण (33), निवासी खपरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी के रूप में हुई है।

मामले में भखारा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट में अपराध दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button