हसदेव नदी कुदरी बैराज का तट ‘आशीर्वाद के दीपों’ से हुआ रोशन, रंगोली में उकेरा विकसित भारत 2047 और प्रधानमंत्री आवास योजना का संदेश

जांजगीर-चांपा, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हसदेव नदी कुदरी बैराज के तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के संकल्प को रोशन किया गया।
इस अवसर पर विकसित भारत 2047 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े संदेशों को आकर्षक रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। रंग-बिरंगे रंगों से सजी सुंदर रंगोली के मध्य प्रज्वलित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। हसदेव नदी का तट सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की रोशनी ने सेवा, विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया। ग्रामीणों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में इंजी मंजूषा पाटले, सुशील सिंह, सतीश शर्मा, जल संसाधन विभाग के ईई सुधीर सुखदेव, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, एसडीओ रविकांत तथा ग्राम पंचायत कुदरी के सरपंच प्रतिनिधि आर.के. यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे




