Sports

ZIM vs AUS: शादी के बाद पहले ही मैच से कैमरन ग्रीन बाहर, 19 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में ये खिलाड़ी

नई दिल्ली,15 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. हरारे में खेले जा रहे पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, जिसमें से कैमरन ग्रीन बाहर रहे.

कैमरन ग्रीन का शादी के बाद ये पहला मैच था. ग्रीन ने 4 सितंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एमिली रेडवुड के साथ शादी की थी. कैमरन ग्रीन को कंधे में सूजन में चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे से बाहर होना पड़ा है..

ऑस्ट्रेलिया की वनडे प्लेइंग इलेवन में स्पेनसर जॉनसन की वापसी हुई है. उन्होंने अपना आखिरी वनडे 19 महीने पहले पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान फरवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था.

पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. वहीं जॉश हेजलवुड को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे से आराम दिया गया है. ऐसे में स्पेन्सर जॉनसर, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट पेस अटैक की कमान संभालेंगे.

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI (पहला वनडे)- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, जॉश इंग्लिस, एलेक्स कैरी, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, एडम जंपा, स्पेन्सर जॉनसर, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट

Related Articles

Back to top button