Chhattisgarh

CG Accident : तीज की खुशियां मातम में बदली, पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत

धमतरी, 13 सितम्बर I छत्तीसगढ़ के बालोद में तीज त्योहार पर गांव लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई. मोखा से बड़े गौरी गांव लौटने के दौरान पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान दामेश्वर सिन्हा और नीता सिंह के रूप में हुई है. 

जानकारी के मुताबिक, घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है. बड़े गौरी गांव से दामेश्वर सिन्हा अपनी बहन नीता को तीजा के अवसर पर लाने के लिए शनिवार को मोखा गांव आए थे. वापसी के दौरान पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए. 

घटना के बाद मौके पर राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी. दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे की जानकारी के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.टक्कर मारने के बाद पिकअप को छोड़कर चालक मौके से भाग निकला. पुलिस वाहन जब्त कर थाने लेकर आ गई है और चालक की पतासाजी में जुटी हुई है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button