Chhattisgarh

CG BREAKING : कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

  • सड़कों के गड्ढो और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य जारी


राजनांदगांव, 13 सितम्बर । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़कों के मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य में तेजी लाई गई है। जिले के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सतत निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों का चिन्हांकन किया जा रहा है तथा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नेशनल हाईवे मार्ग सुंदरा से ग्राम सुंदरा बस्ती तक, ग्राम सोमनी से परमालकसा-ठेकवा मार्ग तथा ग्राम देवादा से ग्राम टेडेसरा तक सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में आवश्यक मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य कराया गया है। सड़कों पर बने गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत से इन मार्गों पर आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम एवं सुरक्षित हुआ है।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले की सड़कों का नियमित निरीक्षण किया जाए और जहां कहीं भी सड़क क्षतिग्रस्त पाई जाती है, वहां प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य कराया जाए। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩे वाले ये मार्ग आम नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों के लिए आवागमन के महत्वपूर्ण साधन हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत होने से ग्रामीणों एवं अन्य राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा जिले में बेहतर सड़क व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button