Entertainment

अमेरिका से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने मचाई इंटरनेशनल धूम, एडवांस बुकिंग को मिला शानदार रिस्पॉन्स

मुंबई, 4 सितम्बर, 2026: नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित बंगाली फिल्म ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। दुर्गा पूजा के खास मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है। अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

घोषणा के बाद से ही नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की इस फिल्म को दुनियाभर में बसे बंगाली दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता मिल रही है। अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी बुकिंग खुलना फिल्म के बढ़ते इंटरनेशनल क्रेज को दर्शाता है

फिल्म की यह इंटरनेशनल हलचल भारत में इसके थिएट्रिकल रिलीज से पहले देखने को मिल रही है, जो इसे इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित बंगाली फिल्मों में से एक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

बड़े कैनवास, हाई-स्टेक्स कहानी और बोहरूपी यूनिवर्स की वापसी के साथ फिल्म ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। वहीं, विदेशों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग इस बात का संकेत है कि फिल्म को लेकर उत्सुकता बंगाल और भारत की सीमाओं से कहीं आगे तक पहुँच रही है।

इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा, “यूएसए में एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद अब ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ की एडवांस बुकिंग ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी शुरू हो गई है। यह पहली बार है जब हमारी किसी फिल्म को इस तरह का शानदार इंटरनेशनल रिस्पॉन्स मिला है। हम इसके लिए बेहद आभारी हैं कि बंगाली सिने क्लब ऑस्ट्रेलिया ने इसे संभव बनाया और फिल्म को अपना समर्थन दिया।”

फिल्म में एक्शन, इमोशन, मिस्ट्री और लार्जर-दैन-लाइफ स्टोरीटेलिंग का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। शिबोप्रसाद मुखर्जी एक कुख्यात डाकू की भूमिका में नजर आएँगे, जबकि जीशु सेनगुप्ता एक दमदार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, सोहिनी सरकार एक बार फिर दर्शकों की पसंदीदा झिमली के किरदार में वापसी कर रही हैं, हालाँकि इस बार उनके किरदार के कई नए पहलू देखने को मिलेंगे।

दुर्गा पूजा 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग ने फिल्म के बढ़ते कद को और मजबूत कर दिया है। अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक, ‘द गोल्डन डाकू’ अब सरहदें पार कर दुनिया भर के दर्शकों तक अपनी कहानी पहुँचाने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button