Chhattisgarh

झेरिया धोबी बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न

सारंगढ़ :- सारंगढ़ क्षेत्र के झेरिया धोबी बरेठ समाज के लोगों कों आज आखिरकार सामुदायिक भवन की सौगात लंबी प्रतीक्षा के बाद मिल ही गई। नगर स्थित खैरहा में झेरिया धोबी बरेठ समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन सारंगढ़ के लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में संपन्न हुआ।

गोड़िहारी के उपरोहित पंडित संजय दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामुदायिक भवन के भूमिपूजन को संपन्न कराया इस अवसर पर झेरिया धोबी बरेठ समाज के पदाधिकारियों सहित समाज के सैकड़ो लोग इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button