Chhattisgarh

पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरू, कोरबा अध्ययन केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला…

कोरबा। पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, बिलासपुर से संबद्ध शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय, कोरबा स्थित अध्ययन केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्ययन केंद्र का संचालन पुराने आरटीओ/पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वर्तमान एनसीसी ऑफिस परिसर, कोरबा में किया जा रहा है। विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ग्रेड A+ प्रदान किया गया है।

अध्ययन केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर तथा विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी अध्ययन केंद्र में संपर्क कर उपलब्ध पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्नातक स्तर पर बी.ए., बी.एससी. जीवविज्ञान, बी.एससी. गणित, बी.कॉम. (आमर्स), बी.बी.ए. (ऑनर्स) तथा बी.लिब. एंड आई.एस.सी. जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. शिक्षा, एम.ए. छत्तीसगढ़ी, एम.एस.डब्ल्यू., एम.कॉम., एम.एससी./एम.एससी. गणित, एम.एससी. जन्तु विज्ञान, एम.एससी. वनस्पति विज्ञान, एम.एससी. कंप्यूटर साइंस तथा मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है।

इसके अलावा अध्ययन केंद्र में स्नातक स्तर पर बी.जी. डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा इन योग साइंस, डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा साइकोलॉजिकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग तथा रामचरित मानस में विज्ञान से सामाजिक उद्यमान में डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, विज्ञान और समाजशास्त्र सहित विभिन्न विषयों में अध्ययन का विकल्प उपलब्ध है। मुक्त विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है, जो नियमित कॉलेज के साथ उच्च शिक्षा जारी रखना चाहते हैं या नौकरी एवं अन्य व्यस्तताओं के बीच पढ़ाई करना चाहते हैं।

कोरबा अध्ययन केंद्र की ओर से प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए सहायक कार्य समन्वयक जी.के. गढ़वाल से मोबाइल नंबर 7489701037 तथा अध्ययन केंद्र प्रभारी समन्वयक सहायक राकेश बरसेना से मोबाइल नंबर 7067043721 पर संपर्क किया जा सकता है।

पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय कोरबा अध्ययन केंद्र में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी संबंधित अध्ययन केंद्र से पाठ्यक्रम, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और प्रवेश की अंतिम तिथि की जानकारी प्राप्त कर समय पर आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button