पूजा राठौर बनीं परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर, समर्थकों ने दी बधाई

जांजगीर-चांपा । जिले की निवासी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा राठौर को जिला पुलिस जांजगीर-चांपा के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूजा राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में पूजा राठौर पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में पक्षकारों की समस्याएं सुनेंगी और आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान तलाशने में सहयोग करेंगी। उनकी भूमिका जरूरतमंद परिवारों को उचित परामर्श उपलब्ध कराने तथा पारिवारिक रिश्तों में उत्पन्न मतभेदों को दूर करने में महत्वपूर्ण होगी।
समर्थकों ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय पूजा राठौर को मिली यह जिम्मेदारी परिवार और समाज के हित में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूजा राठौर अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में योगदान देंगी।
शुभचिंतकों ने कहा कि परिवारों को टूटने से बचाने, आपसी संवाद स्थापित करने और समझ विकसित करने की दिशा में परिवार परामर्श केंद्र की भूमिका अहम है। पूजा राठौर की नियुक्ति पर सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए बधाई दी।




